« | Home | »

दिल्ली टु आगरा : नो सिग्नल, नो जाम!

Add comment   |   August 20, 2012    10:23am   |Contributed by manoja

नोएडा।। दिल्ली से आगरा की कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। दरअसल नोएडा अथॉरिटी ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से नोएडा एंट्री पॉइंट के बीच 6 लेन की एलिवेटेड रोड बनाने की प्लानिंग कर रही है। दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर के बीच 5.8 किमी इस रोड का डिजाइन तैयार करने के लिए अथॉरिटी ने कंसल्टेंट कंपनियों से ईओआई मांगे हैं।

अथॉरिटी अफसरों के अनुसार इस एलिवेटेड रोड के तैयार होने के बाद दिल्ली के आईटीओ से ग्रेटर नोएडा होते हुए आगरा तक का रूट सिग्नल व जाम फ्री हो जाएगा। 3-3 लेन की एलिवेटेड रोड की फाउंडेशन बीच के पिलर पर टिकी होगी। अथॉरिटी अफसर इस कोशिश में हैं कि पिलर फाउंडेशन शाहदरा ड्रेन के बीच में न तैयार कर साथ में जाने वाली सर्विस लेन पर बनाया जाए। ऐसा होने पर प्रोजेक्ट के अप्रूवल में दिल्ली से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं आएगी।

जाम से बचाएगी एलिवेटेड रोड

नोएडा एंट्री पॉइंट से ग्रेनो एक्सप्रेस-वे तक कुल 4 लेन की सड़क है। एक तरफ राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन और दूसरी तरफ सेक्टर-15ए होने के चलते रोड का चौड़ा होना संभव नहीं है, जबकि दिल्ली और ग्रेनो एक्सप्रेस-वे 6 लेन का है। यमुना एक्सप्रेस-वे के चालू होने और कालिंदी कुंज से आने वाले हैवी ट्रैफिक के चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। आने वाले दिनों में यहां से रोजाना करीब 1.5 लाख गाडि़यों के इस रूट से गुजरने की संभावना है। ट्रैफिक की इस समस्या से निपटने के लिए ही अथॉरिटी ने शाहदरा ड्रेन पर 6 लेन की एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई है।

 

 

 

http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/15562073.cms

News Published Under:   Greater Noida | No Comments »



Comments