नवभारत टाइम्स | Sep 22, 2012, 01.09AM IST
नई दिल्ली।। दिल्ली सरकार ने हाल ही में नियमित की गई 895 कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
शहरी विकास मंत्री अरविंदर सिंह लवली के अनुसार इन सभी कॉलोनियों की सीडी बनाकर उसे वहां की आरडब्ल्यूए, सांसद, विधायकों आदि को भेज दी गई है, ताकि उन्हें कोई आपत्ति या सुझाव हो तो, बता सकें। लवली के अनुसार जिन 43 कॉलोनियों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट रद्द किया गया है, उनका दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजधानी की तीन सुपर पॉश अनधिकृत कॉलोनियों सैनिक फार्म, महेंद्रू एंकलेव व अनंतराम डेरी का मसला केंद्र के पास है। वहां से कोई आदेश मिलते ही उनके बारे में कोई निर्णय किया जाएगा।
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/16496466.cms
News Published Under: Delhi | Comments Off
Comments are closed.