एनबीटी न्यूज ॥ गुड़गांव
नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड ( एनपीआर ) का सैंपल जांच में फेल पाया गया। ऐडमिनिस्ट्रेटर के आदेश पर लोकल विजिलेंस ने सैंपल लिया था। इस मामले से लोकल विजिलेंस ने संबंधित इग्जेक्युटिव इंजीनियर को अवगत करा दिया है। ठेकेदार कंपनी के खिलाफ एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की अपील की गई है।
लोकल विजिलेंस के इग्जेक्युटिव इंजीनियर एस . के . गुप्ता ने बताया कि 14 मार्च को एनपीआर का सैंपल लिया गया था। इसकी जांच श्रीराम लैब से करवाई गई। रिपोर्ट में डब्ल्यूएमएम का सैंपल फेल पाया गया। किसी सड़क का निर्माण करने के लिए उसकी लेवलिंग करने के बाद डब्ल्यूएमएम की लेयर डाली जाती है। इस मामले से इग्जेक्युटिव इंजीनियर वी . के . श्योकंद को अवगत करवा दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वे एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार कार्रवाई करें। बता दें कि हूडा ने 31 मार्च , 2011 को एनपीआर के निर्माण का टेंडर करीब 44 करोड़ रुपये में अलॉट किया था। यह सड़क दिल्ली के द्वारका से एनएच 8 को गांव खेड़कीदौला के समीप जोड़ती है।
News Published Under: Gurgaon | No Comments »