सेक्टर में पार्कों व ग्रीन बेल्ट की हालत बेकार है। पार्कों में हरियाली नहीं है और दीवार टूटी होने की वजह से यहां आवारा पशु घुमते रहते हैं। सेक्टर की सड़कों का भी बहुत बुरा हाल है। मुख्य सड़क हो या अंदर की रोड किसी पर भी चलना आसान नहीं है। यहां चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। इसके अलावा पीने के पानी की भी किल्लत है। कई बार जूनियर इंजीनियर, इग्जेक्युटिव इंजीनियर व एस्टेट ऑफिसर से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन के प्रेजिडेंट राधेश्याम ने बताया कि ऐडमिनिस्ट्रेटर ने जो आदेश जारी किए थे, उन्हें अब तक इंजीनियर्स ने पूरा नहीं किया है। इस वजह से सेक्टर के हालात वैसे ही हैं। इंजीनियर्स की इस लापरवाही को ऐडमिनिस्ट्रेटर के सामने रखा जाएगा और सेक्टर में विकास कार्य करवाने का आग्रह किया जाएगा।
जनवरी में किया था ऐडमिनिस्ट्रेटर ने दौरा
इस पॉकेट का दौरा 6 जनवरी, 2012 को ऐडमिनिस्ट्रेटर ने किया था। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे कि सेक्टर की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए।
इंजीनियर्स से उम्मीद नहीं
ऐडमिनिस्ट्रेटर के दौरे के बाद लगा था कि शायद अब सेक्टर का विकास हो जाएगा। अब तक ऐसा नहीं हुआ है। अगर इंजीनियर्स ने ऐडमिनिस्ट्रेटर के आदेश पर कुछ नहीं किया तो आम आदमी की शिकायत पर क्या करेंगे?
- बी. एस. कादयान, रेजिडेंट
शिकायतों का नहीं फायदा
सेक्टर में पार्कों व ग्रीन बेल्ट की बेकार है। कई बार हॉर्टिकल्चर विंग के जूनियर इंजीनियर , सब डिवीजनल इंजीनियर व इग्जेक्युटिव इंजीनियर से मुलाकात की गई है , लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
- नितिन यादव , रेजिडेंट
दौरे के बाद नहीं हुई सफाई
यहां बिल्कुल भी सफाई नहीं है। जगह – जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ऐडमिनिस्ट्रेटर ने जिस दिन दौरा किया था , उस दिन सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर दी थी और उनके दौरे के बाद सभी कर्मी गायब हो गए।
- राम कुमार , रेजिडेंट
सड़कें बदहाल
सड़कों की हालत बहुत खराब है। सड़कों पर बहुत गंदगी फैली है , जिस वजह से इनसे गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा सेक्टर में बीमारियां भी फैल रही है।
- बलबीर सिंह , रेजिड ेंट
News Published Under: Gurgaon | No Comments »