« | Home | »


ग्राउंडवॉटर लेवल नीचे जाने से बढ़ी दिक्कत

Add comment   |   July 18, 2012    04:37pm   |Contributed by MANOJa

Jul 18, 2012, 08.00AM IST

एनबीटी न्यूज ॥ गुड़गांव
जिला प्रशासन के डिप्टी कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को लेटर लिखा है। लेटर में कहा गया है कि कार्टरपुरी गांव और पालम विहार एक्सटेंशन इलाके में रहने वाले लोग टैंकर माफिया की मनमानी से परेशान हैं। लोगों को इन परेशानियों से मुक्त कराया जाए। डिप्टी कमिश्नर के लेटर के जवाब में निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने संबंधित डिविजन के इग्जेक्युटिव इंजीनियरों को लेटर लिखकर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
क्या है लोगों की शिकायत
पालम विहार एक्सटेंशन विकास और कल्याण असोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर से शिकायत की थी कि कार्टरपुरी गांव और पालम विहार एक्सटेंशन में रहने वाले लोग टैंकर माफिया से परेशान हैं। टैंकर माफिया की कारगुजारी से गुड़गांव में लगातार ग्राउंड वॉटर लेवल नीचे जा रहा है, जिसके चलते आए दिन 2-4 घरेलू ट्यूबवेल बंद हो रहे हैं। प्रशासन ने नए बोरवेल कराने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। ऐसे में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसका फायदा टैंकर माफिया उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी शिकायत की थी कि टैंकर माफिया टैंकर मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। उन्हें पैसों के लिए टोकने पर वे लोगों को कई तरह से धमकाते हैं।
डीसी ने सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र
इस मामले में डिप्टी कमिश्नर पी. सी. मीणा को शिकयत मिलने पर उन्होंने नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर वाई. के. गर्ग को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। इसके जवाब में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने कार्टरपुरी गांव और पालम विहार एक्सटेंशन कॉलोनी इलाके से संबंधित इग्जेेक्युटिव इंजीनियर डिविजन 6 और इग्जेक्युटिव इंजीनियर डिविजन 7 को पत्र लिखा है और इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

News Published Under:   Gurgaon | No Comments »



Comments