गुड़गांव।। हरियाणा सरकार ने ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह साइबर सिटी समेत एनसीआर के कई हिस्सों की नई लाइफलाइन होगी। केएमपी के दोनों ओर यह ऑर्बिटल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके इनर कॉरिडोर को रैपिड रेल प्रोजेक्ट से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही ऑर्बिटल ट्रेनों के कॉरिडोर को प्रस्तावित हाई स्पीड ट्रेन से लिंक किया जाएगा ताकि दिल्ली से भी यह कॉरिडोर जुड़ जाए। ऑर्बिटल ट्रेन से 50 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। जो भविष्य में बढ़कर एक करोड़ हो सकते हैं। यह कॉरिडोर 50 मीटर चौड़ा होगा। रिपोर्ट के अनुसार 2021 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
इनर कॉरिडोर
प्रस्ताव के अनुसार ऑर्बिटल रेल का इनर कॉरिडोर सोनीपत से दादरी तक जाएगा। इसे सांपला, झज्जर, गुड़गांव, मेवात व फरीदाबाद में कनेक्टिविटी मिलेगी। इस कॉरिडोर पर 150 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी। करीब 150 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार करवाने का काम चल रहा है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का यह प्रोजेक्ट हरियाणा के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। इससे यह सभी क्षेत्र दिल्ली से कनेक्ट हो जाएंगे। इस कॉरिडोर को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के ही रैपिड रेल प्रोजेक्ट जो दिल्ली से गुड़गांव होते हुए अलवर तक जाएगा से भी जोड़ा जाएगा। ऑर्बिटल रेल के पूरा होने के बाद झज्जर, गुड़गांव, सोनीपत आदि से दिल्ली पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही मेवात से दिल्ली पहुंचना भी आसान होगा।
प्रस्तावित स्टेशन
- सोनीपत , सांपला , झज्जर , गुड़गांव , मेवात , फरीदाबाद , दादरी
आउटर कॉरिडोर
आउटर कॉरिडोर करीब 300 किमी का होगा। यह पानीपत से मेरठ तक जाएगा। इसकी डीपीआर पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को भी प्रस्तावित मेरठ – गाजियाबाद हाई स्पीड ट्रेन से जोड़ने की प्लानिंग है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नोएडा , ग्रेटर नोएडा सीधे अलवर से जुड़ जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑर्बिटल ट्रेन से रोज 1 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
प्रस्तावित स्टेशन
- पानीपत , रोहतक , रेवाड़ी , पलवल , खुर्जा , हापुड़ , मेरठ
पिंक सिटी एक्सपे्रस – वे के रास्ते में होगा बदलाव
ऑर्बिटल ट्रेन एनएच -8 को रेवाड़ी में क्रॉस करेगी। यहां पर पिंक सिटी एक्सपे्रस – वे का काम चल रहा है। ऐसे में रेवाड़ी में पिंक सिटी एक्सपे्रस – वे के एक फ्लाईओवर में बदलाव होगा। फिलहाल इस फ्लाईओवर के निर्माण को रोक दिया गया है। यहां से आउटर ट्रैक को गुजरना है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक गुजरने की वजह से रेवाड़ी के इस फ्लाईओवर की लंबाई बढ़ाई जा रही ह ै।
News Published Under: Gurgaon | No Comments »