अभी शुरू हुआ है पहले, दूसरे फ्लाईओवर का काम
खेड़कीदौला टोल क्रॉस करने के 1 किलोमीटर आगे से इस एक्सपे्रस-वे का निर्माण शुरू होता है। यहां पहला पुल बनाया जा रहा है। यह इस एक्सपे्रस-वे का पहला फ्लाईओवर है जिसका 10 प्रतिशत काम ही हुआ है। इसके बाद कुछ किलोमीटर का सफर डायवर्जन के साथ पूरा होता है। आईएमटी के पास इस एक्सपे्रस-वे का दूसरा फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के अभी केवल पिलर ही खडे़ हो पाए हैं।
मानेसर के आगे 1 फ्लाईओवर लगभग तैयार
मानेसर के आगे एक फ्लाईओवर काफी हद तक तैयार हो चुका है। इसका एक हिस्सा (वनवे साइड) करीब एक महीने पहले शुरू भी कर दिया गया है। दूसरी साइड पर अभी काम चल रहा है और इस पर ट्रैफिक शुरू नहीं हुआ है। महज कारपेंटिंग का काम शेष रह गया है। इसके बाद मानेसर के केएमपी पॉइंट पर एक फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। इस फ्लाईओवर का स्ट्रक्चर खड़ा हो चुका है। इस पर मिट्टी बिछाई जा रही है। इसके बाद इस पर सड़क निर्माण व कारपेटिंग की जाएगी।
जमालपुर से बोहड़ाकला तक का सफर है स्मूद
जमालपुर के आगे पिंक सिटी एक्सपे्रस-वे पर सफर कुछ देर के लिए स्मूद है। हालांकि बोहड़ाकला के पास एक फ्लाईओवर निर्माण की वजह से स्पीड पर फिर बे्रक लगता है। डायवर्जन होने की वजह से यहां जाम रहता है। यहां फ्लाईओवर का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके बाद फिर एक फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसका काम भी 35 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
कुछ फ्लाईओवर कंप्लीट
जोनियावास के पास करीब 3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार है। यहां वाहन सरपट दौड़ते हैं। इसके करीब 3 किलोमीटर आगे धारूहेड़ा चौक पर 2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की वजह से फिर एक बार रफ्तार थमती है। धारूहेड़ा पुल के पास रास्ता काफी खराब है। एक्सपे्रस-वे सिर्फ सिंगल रोड की तरह सिमट कर रह जाता है। इससे चंद किलोमीटर आगे करीब तीन किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार है। रेवाड़ी में इस फ्लाइओवर से लोगों को काफी राहत मिली है। इस फ्लाईओवर से कुछ किलोमीटर आगे एक फ्लाईओवर का निमार्ण कार्य जारी है। यह भी अभी शुरू हुआ है। इसके कुछ किलोमीटर का रास्ता काफी स्मूद है। सिक्स वे पिंक सिटी एक्सपे्रस वे का मजा यहां लिया जा सकता है। हालांकि गढ़ी बोलनी चौक पर दोबारा एक फ्लाईओवर बन रहा है। इसका काम कुछ दिनों से रुका हुआ है।
स्पीड लिमिट
एनएचएआई ने फिलहाल निर्माण कार्य को देखते हुए यहां स्पीड लिमिट तय कर दी है। यह गति सीमा हादसों पर बे्रक लगाने के लिए तय की गई है।
कार 90 किलोमीटर प्रति घंटा
बडे़ ट्रक 60 किलोमीटर प्रति घंटा
छोटे ट्रक 50 किलोमीटर प्रति घंटा
स्कूटर 50 किलोमीटर प्रति घंटा
गढ़ी बोलनी चौक से खेड़कीदौला तक कुल फ्लाईओवर 15
News Published Under: Gurgaon | No Comments »