एक संवाददाता ॥ नोएडा : जिले मंे जल्द नया सर्किल रेट लागू किया जाएगा। सर्किल रेट में 30 से 60 पर्सेंट बढ़ोतरी की संभावना है। सर्किल रेट बढ़ाए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को जिले के सभी छह सब रजिस्ट्रारों के साथ डीआईजी स्टांप ने बैठक की। स्टांप विभाग के अफसरों की मानें तो बढ़ी दरें 1 जून से लागू हो सकती हैं , या फिर स्थानीय निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हुई तो ये दरें जुलाई में लागू होंगी।
डीआईजी स्टांप विजय देव शर्मा ने बताया कि जिले के सब – रजिस्ट्रारों को अपने क्षेत्र की प्रॉपर्टी का वास्तविक मूल्य बताने का निर्देश जारी किया गया है। मंगलवार को जेवर और दादरी के सब – रजिस्ट्रारों के साथ मीटिंग की गई। बुधवार को ग्रेनो के सब – रजिस्ट्रार के साथ मीटिंग की जाएगी। मीटिंग में हुए फैसलों पर जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद सर्किल रेट लागू किया जाएगा। इससे रेजिडेंशल सेक्टरों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है। जबकि इंडस्ट्रियल , कमर्शल , इंस्टिट्यूशनल और ग्रुप हाउसिंग सेक्टरों में अलग – अलग रेट तय किए जाएंगे। यह बढ़ोतरी 10 से 60 पर्सेंट तक होगी। फिलहाल जिले में 2010 में तय किया गया सर्कल रेट लागू है।
News Published Under: Noida | No Comments »